घिलौठ की पहाड़ियों में अवैध खनन पर शाहजहांपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

big breking news

शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अधिकारी प्रकीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घिलौठ की पहाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थरों का खनन कर परिवहन किया जा रहा है, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।

थाना अधिकारी प्रकीता सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पहाड़ी क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर भरकर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मामले में देशराज निवासी चक नंबर दो के खिलाफ अवैध खनन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है तथा आगे की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन को जब्त किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना अधिकारी प्रकीता सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन करवाने वालों और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *