बानसूर के आरसीआई विद्यालय में 31 मई 2026 में से 7 जून 2026 तक आयोजित होने वाले तृतीय आवासीय युवा आत्मरक्षा प्रशिक्षण, चरित्र निर्माण एवं संस्कार शिविर के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आर्य समाज बानसूर के प्रधान रामनिवास आर्य की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें इस शिविर की व्यवस्था एवं आयोजन कार्यक्रम और गतिविधियों की चर्चा की गई। तथा अधिक से अधिक पंजीकरण करने के लिए रूपरेखा तय की गई।

इस शिविर में सुयोग्य प्रशिक्षको एवं विद्वानो द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन, ईश्वर, धर्म, यज्ञ, जीवन का उद्देश्य, उन्नति के उपाय, योग, ब्रह्मचर्य, महापुरुषों व देश पर बलिदान वीर-वीरांगनाओ की प्रेरणादायी बातें एवं नशे आदि पर विद्वानो द्वारा व्याख्यान, जुड़ो-कराटे, लाठी, भाला, तलवार, मलखम्ब, कमाण्डो छुरिका, दण्ड-बैठक, सूर्य नमस्कार व यौगिक क्रियाएँ, भाषण, वाद-विवाद, संगीत कार्यक्रम, चित्रकला आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिदिन ईश्वर स्तुति प्रार्थना, यज्ञ एवं शुद्ध सात्विक भोजन व्यवस्था, नशा मुक्ति, युवा जागृति रैली का आयोजन, शिविर समापन समारोह के अवसर पर आर्य वीरों द्वारा ब्रह्मचर्य-शक्ति का भव्य प्रदर्शन जैसे गले से लोहे का सरिया मोड़ना, लोहे की बेल तोड़ना, छाती पर पत्थर तोड़ना, लाठी चलाना, तलवारबाजी मलखम्ब, व्यायाम-प्रदर्शन तथा पुरस्कार वितरण, इसी के साथ वैदिक भजनोपदेशक तथा विद्वानों के द्वारा प्रवचन की व्यवस्था रहेगी। इस बार बालिकाओं हेतु भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस बैठक में श्री पांचू राम सैनी, कृष्ण सैनी, राजेश आर्य, एड. वेदपाल यादव, एड. राकेश यादव, जगदीश स्वामी, प्रधान रामनिवास आर्य, विक्रम, पवन प्रजापत,पूरण यादव, लालचंद वैध, हिमांशु सोनी, यशवर्धन आदि उपस्थित रहे।
