ग्रामीणों ने ली भ्रूण हत्या के खिलाफ शपथ, गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता

big breking news

नारनौल।समाज में बेटियों को समान अधिकार देने और गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए गाँव कोजिन्दा में एक सराहनीय और सकारात्मक पहल देखने को मिली। गाँव की वार्ड पार्षद प्रेमलता की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एक सुर में भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को समाज से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

बैठक में गाँव की गर्भवती महिलाओं और योग्य दंपत्तियों ने भी विशेष रूप से भाग लिया। सहायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। वे हर मैदान में लड़कों से कंधे से कंधा मिलकर चल रही है।कार्यक्रम के अंत में वार्ड पार्षद की उपस्थिति में गाँव के सभी गणमान्य नागरिकों और महिलाओं को एक पवित्र शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने हाथ आगे बढ़ाकर यह संकल्प लिया कि वे अपने घरों और समाज में लड़के और लड़कियों के बीच कभी कोई भेदभाव नहीं करेंगे। लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या जैसे महापाप को समाज से पूरी तरह मिटाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे। गाँव में हर बेटी के जन्म पर उत्सव मनाएंगे और उसकी शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य टीम से सुरेन्द्र सिंह, मोनिका, मोनू, अनीता रानी, कृष्णा देवी, सोनिया तथा मन्जू वर्मा, प्रियंका, बीना देवी, मनीषा, कमलेश, अनामिका, मुस्कान आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *