आरसीए अध्यक्ष मोहित यादव ने किया राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

big breking news

कोटपूतली/बर्डोद। कस्बे के पीएम श्री राजकीय भीमराज उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप सोमवार को पशुपालन विभाग की एक महत्वपूर्ण सौगात का शुभारंभ हुआ। यहाँ राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के नवीन भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलेर सिंह ने की। क्षेत्रीय विधायक डॉ. जशवंत यादव का प्रतिनिधित्व करते हुए,आरसीए (RCA) एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष मोहित यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यादव ने विधिवत रूप से भूमि पूजन कर 46.50 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले चिकित्सालय भवन की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मोहित यादव को घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं, जिनमें प्रमुख रूप से स्कूल की चारदीवारी (डंडे की दीवार) का निर्माण।कस्बे के रास्ते एवं अन्य बुनियादी सुविधाएँ।

मुख्य अतिथि ने मौके पर ही कई समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए और शेष कार्यों के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने आगामी 19 से 21 मई तक आयोजित होने वाले ‘3 दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव’** में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप सेईओ राहुल अग्रवाल व प्रधानाचार्या कृष्णा वर्मा। विशिष्ट अतिथि राजेश फौजी(भाजपा मंडल अध्यक्ष)। पूर्व सरपंच सुनील भारद्वाज, मन्नू सैनी, रवि शर्मा। रातिपाल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *