बीडीएम अस्पताल के पीछे का द्वार बंद न करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

big breking news

कोटपूतली।कस्बे के राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित द्वार को बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय निवासियों व ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह द्वार बंद किया गया तो मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

हाईवे पर दुर्घटना का रहता है अंदेशा

ज्ञापन में बताया गया कि अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित है। मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के दबाव के कारण वहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में गंभीर मरीजों को मुख्य द्वार से अस्पताल ले जाना जोखिम भरा होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

हजारों लोगों के लिए सुलभ रास्ता

स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल का पिछला द्वार खुला रहने से चंद्रदास कॉलोनी, मानसरोवर विहार, काशीपुरा और आसपास के दर्जनों गांवों से आने वाले मरीजों को सीधे अस्पताल पहुँचने में आसानी होती है। यह रास्ता पैदल आने वाले मरीजों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ विकल्प है।


इस दौरान रामस्वरूप सैनी, लक्ष्मण मास्टर ,मिथलेश शर्मा,नागेंद्र शर्मा, लक्ष्मण मीणा,सुन्दर लाल सैनी, रणजीत सैनी (सामाजिक कार्यकर्ता), जयप्रकाश सैनी, महेश कुमार यादव, इंन्द्रराज सैनी, यादराम सैनी, शेरसिंह सैनी, अरविंद सैनी,अमित सैनी, बिल्लूराम सैनी, मुकेश कुमार,विनोद सैनी,छीतरमल सैनी, लालाराम सैनी व महावीर प्रसाद सैनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *