गर्मी में बेजुबानों के लिए नांगल चौधरी गौशाला में लगाए मिट्टी के सकोरे

big breking news

नांगल चौधरी। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से बाबा मुकंददास गौशाला नांगल चौधरी में मिट्टी के सकोरे लगाए गए। अभियान के तहत गौशाला परिसर और आसपास विभिन्न स्थानों पर पानी से भरे मिट्टी के बर्तन रखे गए ताकि गर्मी में पशु-पक्षियों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध हो सके।


इस मौके पर सैनी सभा नांगल चौधरी के प्रधान बलबीर सैनी भी मौजूद रहे और टीम के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। मिट्टी के बर्तनों में पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है जिससे पशु-पक्षियों को राहत मिलती है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जीवों की सुरक्षा के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। टीम के सिपाई योगेश सैनी बताया कि कार्यक्रम में लोकेश पुनिया और नरेंद्र हैदराबाद का भी विशेष सहयोग रहा।
इस दौरान गोलू, अमित, राकेश, दीपक, अर्पित गोयल, नागर मल और मदन लाल ने भी अभियान में सहयोग करते हुए सकोरों में पानी भरने का कार्य किया। संस्था सदस्यों ने लोगों से अपील की कि गर्मी के दिनों में अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें ताकि बेजुबान जीवों को गर्मी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *