अवकाश निरस्त कर कार्य कराने के विरोध में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

big breking news

कोटपूतली-बहरोड़, 4 जून।अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक, पटवार एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में कार्य कराने और लगातार छुट्टियां निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में फील्ड स्तर के कर्मचारियों से शनिवार, रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी लगातार कार्य लिया जा रहा है। इसके बावजूद कर्मचारियों को न तो अतिरिक्त भत्ता दिया जाता है और न ही वैकल्पिक अवकाश प्रदान किया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि गृह जिले से बाहर कार्यरत कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को लगातार छुट्टियां रद्द होने के कारण लंबे समय तक अपने परिवार से मिलने का अवसर भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पटवार संघ जिला अध्यक्ष लेखराम गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सैनी, कृषि पर्यवेक्षक संगठन के रामसिंह यादव एवं महेश रावत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में जबरन कार्य कराने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

समन्वय समिति के प्रतिनिधि रामावतार गुर्जर ने कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और अवकाश निरस्त करने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर में राजेश पटवारी, सुभाष सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। समिति के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉकों में भी उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *