नई दिल्ली | पार्थ महर्षि ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 की पिस्तौल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने The Champion Shooting Club और देश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 28 अप्रैल से 14 मई 2026 तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पार्थ महर्षि इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अनेक पदक जीत चुके हैं। उनकी लगातार सफलता उनके फोकस, अनुशासन और कड़ी मेहनत को दर्शाती है।
इस उपलब्धि के पीछे मुख्य कोच चैतन्य चौधरी का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और ट्रेनिंग ने पार्थ को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
क्लब के सभी सदस्यों और खेल प्रेमियों ने पार्थ महर्षि की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
