नारनौल।युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा द्वारा बाबा मुकंददास गोशाला में सवामनी का आयोजन किया गया। वहीं नांगल चौधरी के गांव दोस्तपुर में बेटी दक्षिता के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर गोशाला में सवामनी करवाई गई तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पिता दिनेश कुमार ने बताया कि संस्था के साथ मिलकर सामाजिक और सेवा कार्य करने से मन को शांति मिलती है तथा समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।

वहीं ढाणी बाठोठा संस्था के सदस्य संदीप कुमार उर्फ अन्नी द्वारा भी गोशाला में सवामनी का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्य योगेश सैनी ने बताया कि युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट विभिन्न सामाजिक प्लेटफॉर्म पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जहां भी सेवा और सहयोग की आवश्यकता हो। वहां सभी को बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। साथ ही ढाणी बाठोठा में संस्था के रेगुलर ब्लड डोनर जयवीर यादव तथा उनके साथियों ने मिलकर बाबा खान वाले बालाजी के नाम पर राहगीरों के लिए छबील लगाई। राहगीरों ने ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझाई।
