पंजाब मे फिर फायरिंग, सरपंच पुत्र का मर्डर,

National

पंजाब के अमृतसर में गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, तीरथ सिंह गांव के गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे। बाहर निकलते समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर 7-8 गोलियां चलाईं।

घटना में उनका दोस्त रंजीत सिंह भी घायल हो गया। स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीरथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां गांव की मौजूदा सरपंच हैं, जबकि उनका भाई कराज सिंह ब्लॉक समिति का सदस्य है। परिवार का आरोप है कि नशा करने से रोकने पर हमला किया गया, जबकि पुलिस शुरुआती तौर पर इसे पुरानी रंजिश का मामला मान रही है। सरपंच की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। शिकायत में गुरजीत सिंह, गुरजंत सिंह, हरकिरत सिंह उर्फ हकी, गोरा और गांव के नंबरदार के नाम शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *