नांगल चौधरी।भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा का संदेश देते हुए बाबा रविनाथ जी आश्रम शहबाजपुर में युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की नांगल चौधरी टीम द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई। संस्था के सदस्यों ने पूरे उत्साह और सेवा भावना के साथ लोगों को ठंडा मीठा जल पिलाकर पुण्य का कार्य किया। गर्मी से राहत पाने पहुंचे लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस सेवा कार्य में मासूम सैन, पवन, राम, अमित, कर्ण और दीपक ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम सदस्यों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म है और समाज के हर व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए।
संस्था के सदस्य मासूम सैन ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर मन को आत्मिक शांति मिलती है। ट्रस्ट लगातार समाजहित के कार्यों में जुटे हुए है और आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रहेंगे।
