बेटियों के सम्मान में आगे आए शाहरपुर और छापडा सलीमपुर गाँव, भ्रूण हत्या के खिलाफ ली शपथ

National


नारनौल ।जिला महेन्द्रगढ़ के खण्ड-सिहमा के अंतर्गत आने वाले दो गाँवों शाहरपुर और छापडा सलीमपुर में आज गिरते लिंगानुपात को सुधारने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष बैठकें आयोजित की गई। इन बैठकों में ग्रामीणों को भ्रूण हत्या के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाई गई।

शाहरपुर ग्राम पंचायत सरपंच अनीता की अध्यक्षता में हुई बैठक में गाँव के पंच, नम्बरदार, गर्भवती महिलाएँ योग्य दंपत्ति और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सीएचओ मनीष यादव द्वारा किया गया। इस दौरान एमपीएचडब्ल्यू सुनीता देवी और आशा वर्कर्स सुमन देवी व मंजू भी मौजूद रही।

छापरा सलीमपुर ग्राम पंचायत सरपंच एकता कुमारी की मौजूदगी में हुई बैठक में गिरते लिंगानुपात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। यहाँ भी सीएचओ मनीष यादव की अध्यक्षता में एमपीएचडब्ल्यू सुनीता देवी और आशा वर्कर लीलावती सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

भेदभाव मिटाने का संकल्प
बैठकों में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आज के दौर में लड़कियाँ हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। इसलिए लड़के और लड़की में कोई अंतर नहीं करना चाहिए। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज को उचित कदम उठाने होंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों ने समाज से इस कुप्रथा को मिटाने और बेटियों को सुरक्षित व समान अधिकार देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *