शाहजहांपुर। चौबारा मोड़ से गुम हुए युवक पियूष मेघवाल की तलाश को लेकर ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। युवक की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शाहजहांपुर थाने के बाहर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है।

धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं शामिल हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस युवक की तलाश में तेजी लाए और उसे जल्द से जल्द बरामद करे। थाने के बाहर टेंट लगाकर ग्रामीण लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पियूष मेघवाल का पता नहीं चलता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।
