छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में एक बार फिर अपराधिक तत्वों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं लोहा चोरी का गैंग के साथ अवैध महुआ शराब साप्ताहिक मंगल बाजार में पॉकेट मार और उठाई गिरोह से जुड़े महिला पुरुष का बढ़ता हुआ नेटवर्क दिन पर दिन लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनता जा रहा है

आज नगर वासी घर खाली छोड़कर किसी भी सामाजिक आयोजन में अगर चले गए तो दूसरी तरफ उनके घर में रखे कीमती वस्तु चोरी होना संभव है दिन पर दिन सामाजिक तत्वों के हौसलों पर अंकुश लगाने की सख्त जरूरत है जो पिछले कुछ पुलिस अधिकारियों ने अपराधिक तत्वों के लिए जो शक्ति की थी आज उसमें वह शक्ति नहीं देखने के कारण लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है

जिसके चलते अपराधिक घटनाएं में वृद्धि हो रही है अगर पुलिस प्रशासन इस पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं करता है और इसमें रोकथाम लगाने के लिए सख्त से सख्त कानून की पहल नहीं करता है तो वह दिन दूर नहीं जब लोग खुलेआम अपराध को अंजाम देने में पीछे नहीं हटेंगे पिछले कुछ दिनों में चिरमिरी में चोरी की घटनाएं इसका जीता जागता उदाहरण है
