समाजसेवा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए युवा साथी ग्रुप हरियाणा के टिंकू दहिया को राज्य स्तरीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 13 सितंबर को रेवाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान स्व. डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति समिति रेवाड़ी एवं प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल की ओर से दिया जाएगा।

टिंकू दहिया लंबे समय से युवा साथी ग्रुप हरियाणा के माध्यम से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और समाजहित से जुड़े कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।
सम्मान समारोह से पहले ही क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों की ओर से टिंकू दहिया को बधाइयां दी जा रही हैं। टीम के सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान टिंकू दहिया के साथ-साथ पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है।
टिंकू दहिया ने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान मिलने से समाजसेवा के प्रति उत्साह और बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और समाजहित के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास रहेगा।
