कोटपूतली।विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। टीम के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागजी को स्थित मोक्ष धाम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम के दौरान मोक्ष धाम परिसर में पीपल और नीम जैसे छायादार व जीवनदायिनी वृक्ष लगाए गए।

इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे भी बांधे गए।इस मोके पर डॉ.अभिलाष मीणा (प्रदेश महासचिव, चिकित्सा प्रकोष्ठ)अमर सिंह गुर्जर (उपाध्यक्ष)संजय आर्य(मीडिया प्रभारी)संजय सिंह,धीरज कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ की पूरी टीम मौजूद रही और सभी ने पर्यावरण को शुद्ध और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
