कोटपूतली।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय पाना देवी गर्ल्स महाविद्यालय में स्थित सिंदूर स्मारिका उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
समाजसेवी रतनलाल शर्मा ने बताया कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़-पौधें हमें ऑक्सीजन,फल, फूल एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधारोपण करने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य आर.पी. सिंह गुर्जर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर पौधारोपण करना चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि मिलकर अपनी पृथ्वी को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा, “प्रकृति हमारा घर है, इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है।”

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर विशंभर दयाल, जगराम गुर्जर, हंसराज पोसवाल, राजेश चौधरी, शिम्भू दयाल गुर्जर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शशी मित्तल, दिनेश यादव, अशोक सैनी, अशोक गुर्जर बागवान, विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
