भीषण गर्मी के बीच नीमराना स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा के लिए भंडारे और मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। नीमराना में श्री श्याम मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और भक्तों को ठंडा मीठा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा का संदेश दिया।
नीमराना के श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां भीषण गर्मी के बीच भंडारे और मीठे पानी की छबील लगाकर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा की जा रही है।”
