गोसेवा के लिए युवाओं का बढ़ता कदम, बाबा मुकंददास गोशाला में सवामणी का सिलसिला जारी

big breking news

नांगल चौधरी।क्षेत्र में सामाजिक सेवा और गोसेवा के कार्य लगातार गति पकड़ रहे है। युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के युवाओं द्वारा नांगल चौधरी स्थित बाबा मुकंददास गोशाला में सवामणी का आयोजन किया गया। युवाओं ने गोमाता की सेवा करते हुए गोशाला में चारा और प्रसाद वितरित किया तथा समाज को गोसेवा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

योगेश सैनी ने कहा कि आज के समय में गोशालाओं को समाज के सहयोग की सबसे अधिक आवश्यकता है। गर्मी के मौसम में गोमाताओं के लिए चारा, पानी और अन्य व्यवस्थाओं की मांग बढ़ जाती है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर गोशालाओं की सहायता करें और सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद संस्थाओं और गोशालाओं का सहयोग करना ही सच्ची मानव सेवा है।
इस अवसर पर मनोज ठाकुर, पवन गुर्जर, महिपाल, मासूम सैन, मंजीत, कुलदीप, विवेक, कुकु शर्मा और रविंद्र सैनी उपस्थित रहे। सभी युवाओं ने मिलकर गोशाला में सेवा कार्य किए और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *