जोनायचा खुर्द के सरकारी स्कूल में भामाशाह ने लगवाया सोलर सिस्टम, विधायक ललित यादव ने किया उद्घाटन

National

जोनायचा खुर्द। ग्राम पंचायत जोनायचा खुर्द के सरकारी विद्यालय में भामाशाह शीशराम यादव पुत्र स्व. छितरमल जी के सहयोग से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सोलर सिस्टम लगवाया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव ने किया।

कार्यक्रम में सरपंच अजीत, संजय एमपीएस, किसान नेता हमीर, पार्षद भीमराज, सुरेश सेठ सहित ग्रामीण सोनू यादव, मोनू यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक ललित यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय के बच्चों की सुविधा और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोलर सिस्टम लगवाना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।

ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव का आभार जताते हुए कहा कि गांव के सरकारी स्कूल में सोलर सिस्टम लगने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा एवं गांव के विकास के लिए आगे भी इसी तरह सहयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *