जयपुर। वीर तेजा सेना राजस्थान की ओर से 3 सितंबर 2026 को जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
‘अब बनेगी बात… हम चलेंगे साथ-साथ… डाले हाथों में हाथ’ की थीम के साथ आयोजित होने वाले इस संवाद में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-मंथन होगा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी, नारी शक्ति और समाज के भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है।
आयोजन में डॉ. सतीश पूनिया, गोविंद सिंह डोटासरा, हनुमान बेनीवाल और झाबर सिंह खर्रा सहित कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी रहेगी। वहीं युवाओं और महिला प्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।
कार्यक्रम में भागीरथ चौधरी, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा, विजय सिंह चौधरी, राहुल कस्वां, मुकेश भाकर, रामनिवास गाड़िया, विकास चौधरी, सुभाष मील समेत कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होंगे
वीर तेजा सेना राजस्थान की ओर से आयोजित इस संवाद को समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता और भविष्य की दिशा पर खुलकर चर्चा करने वाले महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
