सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

National

1 मोदी बोले-श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र जेन–जी लैंग्वेज में OG, ये धुरंधर न हों, लेकिन दुनियाभर में इन्होंने धूम मचाई; मेट्रो से कार्यक्रम में पहुंचे

2 पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच, कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बौखलाने लगे

3 ‘2013 में देश निराशा के दलदल में था’, SRCC में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला

4 एसआरसीसी के 100 साल पूरे: पीएम मोदी बोले- इस यात्रा में कॉलेज ने पीढ़ियों को गढ़ा; उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा

5 गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट, ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी

6 नितिन गडकरी ने जाति की राजनीति को लेकर अपने पुराने राजनीतिक अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जातीय सेल बनाने का प्रयोग उनके लिए उल्टा परेशानी का कारण बना। गडकरी ने लोगों से जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर मुद्दों के आधार पर वोट करने की अपील की। उनके मुताबिक, जनता काम करने और कल्याण पर ध्यान देने वाले नेतृत्व को महत्व देती है।

7 भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी, राहुल के दौरे से पहले बदलाव, चन्नी गुट की मांग मानी गई; बघेल असम के इंचार्ज बने

8 भाजपा बोली- महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस की कथनी-करनी अलग, 4 राज्यों में सरकार लेकिन सिर्फ 3 महिला मंत्री, हिमाचल-कर्नाटक में महिलाओं को एक पद भी नहीं

9 देश की न्यायपालिका में बड़ा बदलाव करते हुए आठ हाईकोर्ट की कमान नए चीफ जस्टिस को सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद हुई इन नियुक्तियों में कई वरिष्ठ जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है

10 पूर्व सीडीएस अनिल चौहान ने चीन को भारत के लिए दीर्घकालिक चुनौती बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते केवल सीमा विवाद तक सीमित नहीं रह सकते। वहीं पाकिस्तान को उन्होंने भविष्य में भी बड़ी सुरक्षा चुनौती बताया और आतंकवाद व प्रॉक्सी वॉर के खिलाफ विश्वसनीय डिटरेंस, आत्मनिर्भरता तथा सैन्य तैयारियों पर जोर दिया।

11 ‘राहुल गांधी को कर रहे कॉपी’, PM मोदी के SRCC कार्यक्रम पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

12 देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर हैदराबाद में बनेगा, TCS की हाइपरवॉल्ट ₹70,000 करोड़ का निवेश करेगी; 1 गीगावॉट क्षमता होगी

13 रीवा संजय गांधी अस्पताल में जिंदा मरीज को मुर्दा बताया, जूनियर डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा; 1 घंटे बाद मॉर्च्यूरी में चलने लगी पल्स

14 4 चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से जनगणना, यूपी, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 30 नवंबर तक खुद अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे लोग

15 उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति ने अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। शर्मा मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं

16 झारखंड सरकार में मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात पड़ा दिल का दौरा

17 अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) के साथ पांच वर्षों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसका उद्देश्य भारत में निर्मित होने वाली AK-203 असॉल्ट राइफलों के लिए स्वदेशी 7.62×39 मिमी गोला-बारूद की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस समझौते को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

18 कांगो में शादी समारोह में आग, 22 की मौत, कई घायल; बचने के लिए भागे लोग संकरी गलियों में फंसे, सड़क किनारे शव मिले

19 भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, PAK टीम 55 रन ही बना सकी; हरमनप्रीत ने सिक्स लगाकर जिताया

20 देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते 11 सितंबर तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड के आठ और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक भारी से व्यापक बारिश का अनुमान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *