फौलादपुर गांव से एक प्रेरणादायक और समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली खबर सामने आई है। गांव के मनोज यादव के घर पुत्री ऋषिका के जन्म पर परिवार ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर बेटी के आगमन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर बेटियों के सम्मान और समान अधिकार का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा ऋषिका की माता मोना, पिता मनोज, दादा-दादी एवं ताऊ का सम्मान किया गया। इस दौरान मनोज यादव ने बताया कि उन्हें बेटी के जन्म को इस तरह उत्सव के रूप में मनाने की प्रेरणा अपने बड़े भाई सुमित यादव और अनिल से मिली।

इस अवसर पर समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के दीपक चार्ली, विकास सिंह पहलवान, सत्यवीर यादव, मंजू यादव, अंजू दीपेश चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं गांव के हितेश, नितेश, सुनील, धर्मपाल, कृष्ण, लाल सिंह और भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सभी ने नवजात ऋषिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां परिवार और समाज का गौरव होती हैं। उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाना समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल है।
