स्कॉर्पियो रिपेयर करवाने आए दो युवकों को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर गोली मारी
जोधपुर
बदमाशों ने युवकों को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
जोधपुर में कार रिपेयर करवाने आए दो युवकों को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद दोनों को गोली मारी दी। गंभीर हालत में घायल युवकों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 3 थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना देवनगर थाना क्षेत्र में रात 10:30 बजे बॉम्बे मोटर चौराहे की है।
स्कॉर्पियो सही करवाने आए दोनों युवकों को हथियारबंद बदमाशों ने दौड़ा लिया। उन्होंने दोनों को पहले जमकर पीटा, फिर गोली मार दी।
स्कॉर्पियो सही करवाने आए दोनों युवकों को हथियारबंद बदमाशों ने दौड़ा लिया। उन्होंने दोनों को पहले जमकर पीटा, फिर गोली मार दी।
घायल दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसमें से एक युवक की मौत हो गई।
घायल दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसमें से एक युवक की मौत हो गई।
घायल युवक से पुलिस ने भी पूछताछ की। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
घायल युवक से पुलिस ने भी पूछताछ की। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
सिर और पीठ में गोली लगी
जानकारी के अनुसार, सन्नी हंस (35) और विक्की फाइटर दोनों बॉम्बे मोटर चौराहे के पास स्कॉर्पियो सही करवाने आए थे। दोनों कार के पास में बैठे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए 5 से 6 बदमाशों ने दोनों पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इस दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई। विक्की के सिर और सन्नी के पीठ में गोली लगी है। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सन्नी और विक्की को मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल के इमरजेंसी ट्रॉमा वार्ड लाया गया। यहां इलाज के दौरान विक्की की मौत हो गई।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी कमल शेखावत, एडीपीसी नरेंद्र सिंह देवड़ा और शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली MDM हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
19 जून की देर रात जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज भी मौके पर पहुंच गए थे और घटना की जानकारी ली थी।
19 जून की देर रात जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज भी मौके पर पहुंच गए थे और घटना की जानकारी ली थी।
युवक पर लगातार करते रहे वार
घटना की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर शरत कविराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस हमले के दौरान फायरिंग भी हुई है। आरोपियों को नामजद भी कर लिया है। विवाद क्या था, इसकी जांच की जा रही है।
एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि विक्की फाइटर के सिर में गोली लगी थी। MDM हॉस्पिटल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्च्युरी में रखवाया है। हॉस्पिटल में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बदमाशों ने 3 राउंड फायर किए
ये पूरा घटनाक्रम एक कॉम्पलेक्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। CCTV में दिखाई दे रहा है कि सन्नी और विक्की दोनों स्कॉर्पियो के पास बैठे हैं। तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इनमें एक युवक बॉम्बे मोटर चौराहे की तरफ, जबकि दूसरा पास के ही कॉम्पलेक्स की ओर भागा।
इसी दौरान वह नीचे गिर गया। बदमाश घायल युवक पर लगातार हमला करते रहे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस दौरान करीब 3 राउंड फायर भी किए।
पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम टीम बुलाई, जिसने मौके से सबूत जुटाए हैं।
पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम टीम बुलाई, जिसने मौके से सबूत जुटाए हैं।
आरोपियों की तलाश के लिए बनाई टीमें
एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया- प्रारंभिक जानकारी में ये विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था। इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में बदमाशों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए राजीव गांधी, कुड़ी भगतासनी और प्रताप नगर सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई हैं।
