असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, दो हिस्सों मैं बंटा

National

भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया है। विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई। एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर लैंड नहीं कर सका था, बल्कि एयरबेस की उबड़-खाबड़ और घास वाले हिस्से में उसकी लैंडिंग हुई।


जानकारी के अनुसार वायु सेना का ये विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के समय विमान में धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद विमान बीच से दो हिस्सों में बंट गया। विमान में सवार क्रू और अन्य वायु सैन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। भारतीय वायुसेना घटना की जांच में जुट गई है।l
यह एयरक्राफ्ट AN-31 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिए किया जाता था. यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। IAF ने कहा कि घटना स्थल पर बचाव और जांच का काम चल रहा है। जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर में भारतीय वायु सेना के प्रमुख ठिकानों में से एक है। ये असम और इस पूरे क्षेत्र में हवाई अभियानों में अहम भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *