सोडावास।कार्यक्रम की शुरुआत जाट समाज के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए की गई। जिला उपाध्यक्ष शीशराम कोक ने महापुरुषों के जीवन संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया।
जिला सचिव विनोद चौधरी ने कहा कि यह कार्यालय समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करेगा तथा सामाजिक, शैक्षणिक और युवा गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
राष्ट्रीय जाट महासभा द्वारा सोडावास में अपने नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न किया गया।

तहसील अध्यक्ष मनजीत सिंह चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय चौधरी भानोत, तहसील उपाध्यक्ष श्री राम डबास, तहसील मीडिया प्रभारी नरेश जाट, जिला सदस्य राजवीर चौधरी एवं मुकेश डबास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उन्होंने समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प भी दोहराया।
अंत में सभी ने मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
