घिलोठ बटाना चौक पर आर्टिका और मिक्सचर वाहन की टक्कर, एक महिला घायल

National

घिलोठ। रीको क्षेत्र के घिलोठ स्थित बटाना चौक पर शनिवार को एक आर्टिका कार और मिक्सचर वाहन की टक्कर में एक महिला घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बॉम्बे कॉटेज कंपनी का स्टाफ लेकर जा रही आर्टिका कार को मिक्सचर वाहन ने बटाना चौक पर टक्कर मार दी। हादसे के समय कार में दो महिला कर्मचारी और चालक सवार थे।

आर्टिका चालक रामकरण ने बताया कि टक्कर लगने से गायत्री नाम की महिला घायल हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी साई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साई अस्पताल के डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि घायल महिला की हालत फिलहाल सामान्य है और उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *