नगर परिषद बहरोड़ की बड़ी कार्रवाई: अवैध कबाड़ गोदामों को किया गया सीज

Kotputli-Behror National Rajasthan

कोटपूतली/बहरोड़। जिला कलेक्टर महोदया के आदेशानुसार एवं उपखंड अधिकारी (SDM) रामकिशोर मीणा के कुशल निर्देशन में नगर परिषद बहरोड़ द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-48, नारनौल रोड एवं परिवहन कार्यालय के समीप संचालित अवैध कबाड़ गोदामों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।

प्रशासन ने इन अवैध गोदामों को सीज कर दिया प्रशासनिक टीम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि इन अवैध गोदामों में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण किया गया था, जिससे क्षेत्र में किसी भी समय बड़ी अग्नि दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ था। सुरक्षा की दृष्टि से इन स्थानों को जोखिम भरा मानते हुए विभाग ने इन्हें सील करने की कार्रवाई की।

मौके पर मौजूद रहा भारी जाब्ता
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान नगर परिषद बहरोड़ के आयुक्त नूर मोहम्मद, अग्निशमन अधिकारी अजय चौधरी, राजस्व निरीक्षक राकेश ओला सहित नगर परिषद का दस्ता और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद दिखा।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा ने मीडिया को अवगत करवाया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की प्रशासनिक कार्रवाई भविष्य में भी समय-समय पर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *