नांगल चौधरी।सेवा का संकल्प ले लगातार सेवा जारी के मूल मंत्र के साथ क्षेत्र के युवाओं ने सामाजिक सरोकार की एक और अनूठी मिसाल पेश की है। युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की टीम ने संयुक्त रूप से नांगल चौधरी स्थित बाबा मुकंददास गोशाला में गो सेवा अभियान चलाया।

इस दौरान संस्था से जुड़े युवाओं ने गोशाला पहुंचकर बेसहारा व बीमार गायों की देखभाल की और उन्हें हरा चारा खिलाया। युवाओं ने कहा कि गो सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है और हर नागरिक को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय गोमाता की सेवा के लिए जरूर निकालना चाहिए। इस पुनीत कार्य में टीम के सक्रिय सदस्य योगेश सैनी, रविंद्र, विवेक, कुलदीप सैनी, भवानी, वंश, मासूम सैन और राजेश ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दी।
