सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन ने उप जिला अस्पताल में पिलाया मीठा शरबत,

National

फाउंडेशन अध्यक्ष ममता शर्मा बोलीं- सेवा ही हमारा धर्म

पावटा/कोटपूतली-भीषण गर्मी को देखते हुए सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन की ओर से उप जिला अस्पताल पावटा में निशुल्क जल सेवा शिविर लगाया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने अस्पताल में आए सैकड़ों मरीजों और राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई।

फाउंडेशन की अध्यक्ष ममता शर्मा के नेतृत्व में सचिव ओमप्रकाश बसवाल और कोषाध्यक्ष बलवान चौधरी सहित पूरी टीम ने सुबह से शाम तक सेवा दी।सेवा के दौरान अस्पताल परिसर में शरबत के स्टॉल लगाकर हर आने-जाने वाले को ठंडा शरबत पिलाने पर सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल, डॉ रवि बंसल डॉ अशोक बाज्या ने भी सेवा देकर इस नेक सेवा कार्य की सराहना की।अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य ‘मानव सेवा ही माधव सेवा’ के भाव से काम करना है। भीषण गर्मी में अस्पताल आने वाले मरीज पहले से ही परेशान होते हैं। ऐसे में ठंडा शरबत मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलती है। सचिव ओमप्रकाश बसवाल ने कहा कि फाउंडेशन आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगा।

लोगों ने की प्रशंसा

शरबत पीने वालो ने बताया कि अस्पताल में पानी की व्यवस्था तो है, लेकिन भीड़ के कारण दिक्कत होती है। इस गर्मी में मीठा शरबत मिलना बहुत सुकून देता है। फाउंडेशन की इस पहल से भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों को मीठे जल का लाभ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *