महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, 150 टी-शर्ट व 250 किलो फल-मिठाई का किया वितरण

National

जोनाचा खुर्द। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जोनाचा खुर्द गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गांव के श्रद्धालुओं द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान तीन डाक कांवड़ों के माध्यम से हरिद्वार से गंगाजल लाया गया, जिसमें करीब 150 श्रद्धालु शामिल रहे। इसके साथ ही गांव से 21 झूला कांवड़ भी लाई गईं, जिनसे बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।

कांवड़ यात्रियों के गांव पहुंचने पर ग्राम विकास कमेटी, जोनाचा खुर्द के अध्यक्ष एवं भामाशाह शीशराम यादव की ओर से श्रद्धालुओं के सम्मान में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर 125 किलो केले, 125 किलो आगरा का प्रसिद्ध पेठा तथा 150 टी-शर्ट श्रद्धालुओं को भेंट की गईं। टी-शर्ट पर “बीकेडी जोनाचा खुर्द” नाम अंकित था।

इसके साथ ही बाबा कुंदन दास के स्थान पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए महाशिवरात्रि पर्व की खुशियां मनाईं।

ग्रामीणों ने इस आयोजन को आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। आयोजन के दौरान समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता रही।@highlightकोटपूतली समाचार@highlights

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *