नई दिल्ली: मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ राहुल गांधी 20 दिन से गायब दावा- मनमोहन सिंह ने सुसाइड की बात कही थी राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताई चिंता

National

13 जुलाई सोमवार 2026-27

नई दिल्ली: मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आज की खबरों में राहुल गांधी 20 दिन से गायब पूर्व CEC कुरैशी का दावा- मनमोहन सिंह ने सुसाइड की बात कही थी नीता अंबानी भारत की सबसे पावरफुल महिला राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताई चिंता प्रमुख रहा।

1.राहुल गांधी 20 दिन से गायब:

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पिछले करीब 20 दिनों से किसी भी सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधि में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनके अचानक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी बदलाव करना पड़ा है।

2.पूर्व CEC कुरैशी का दावा- मनमोहन सिंह ने सुसाइड की बात कही थी:

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपनी आगामी किताब ‘India and I: A Hundred Memories, Not a Memoir’ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ा एक भावुक प्रसंग साझा किया है। कुरैशी के मुताबिक, 2012 में चुनाव आयोग के खिलाफ कुछ केंद्रीय मंत्रियों की टिप्पणियों से वह आहत थे। जब उन्होंने यह बात तत्कालीन प्रधानमंत्री तक पहुंचाई, तो डॉ. सिंह ने कहा, “अगर आपको ऐसा लगता है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।”

3.नीता अंबानी भारत की सबसे पावरफुल महिला:

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भारत की सबसे पावरफुल महिला है। फॉर्च्यून इंडिया (Fortune India) ने देश की सबसे पावरफुल टॉप-100 महिलाओं की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में नीता अंबानी ने पहला स्थान हासिल किया हैं। उन्हें यह सम्मान लीडरशिप और समाज सेवा के लिए मिला है। टॉप-10 लिस्ट में गौतम अदानी की पत्नी और अदानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी शामिल हैं।

4.राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताई चिंता:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार (12 जुलाई) को कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हुई। तीन दिनों तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के 226 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल रहे। बैठक में संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, सामाजिक अभियानों और समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक मंथन किया गया।

सैराब’ एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार:

फेमस टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार हुए हैं। पॉक्सो एक्ट मामले में मुंबई पुलिस ने शूटिंग के दौरान रोहित चंदेल को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई। रोहित चंदेल पर 16 साल की नाबालिग ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने ‘सैराब’ एक्टर रोहित चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।

भारत में कोरोना की वापसी, दो की मौतः

देश में 4 साल बाद एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में यह मामले दर्ज किये गए हैं। इस जिले में पिछले कुछ हफ्तों के अंदर कोविड-19 के आठ मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इन नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसी के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी और तैयारी के उपायों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कडप्पा के राजमपेट इलाके में एक 52 वर्षीय एक व्यक्ति को बुखार और खांसी की शिकायत हुई। जांच में व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया, इसके बाद वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोलकाता एयरपोर्ट की जमीन पर बनी 136 साल पुरानी बांकड़ा मस्जिद हटेगीः

बंकरा मस्जिद को एयरपोर्ट परिसर के बाहर रिलोकेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह फैसला राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बातचीत के बाद लिया गया है. लगभग 136 वर्ष पूर्व बनी गौरीपुर जामा मस्जिद दमदम हवाई अड्डे के भीतर स्थित है. फिलहाल, मस्जिद में नमाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई है. प्रशासन ने इस मस्जिद को शिफ्ट करने का फैसला किया है.

नेपाल में फिर GenZ प्रोटेस्ट शुरूः

नेपाल में एक बार फिर सरकार के खिलाफ आम युवा सड़क पर उतर आया है। इस बार भी मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई का ही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर नेपाल की मौजूदा सरकार बालेन शाह सत्ता में काबिज हुए थे। बता दें कि, नेपाल के अंदर पिछले तीन दिनों में तीन युवाओं ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलसा हुआ अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा पीएम बालेन शाह पर मुस्लिम तुष्टीकरण का भी आरोप लग रहा है। लोगों का कहना है कि, बालेन शाह हिंदुओं को दरकिनार करते हुए अवैध रूप से रोहिंग्या और मुस्लिम आबादी को बसाने का काम कर रहे हैं।

20 साल बाद बंगाल में टाटा की वापसीः

20 साल बाद बंगाल में टाटा की वापसी हो सकती है। राज्य में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन और बीजेपी की सरकार आने के बाद एक बार फिर टाटा को सिंगुर में लाने का प्रयास तेज हो गए हैं। खुद सीएम सुवेंदु अधिकारी बंगाल में टाटा की वापसी के लिए हर संभव कोशिश में लगे हुए हैं। यहां तक की 20 साल पहले सिंगूर से टाटा को भगाने वाले ग्रामीण भी अब टाटा को खुद की जमीन देने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *