11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया ऊंट, दर्दनाक मौत; ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप
मुंडावर। क्षेत्र के भोजपुरी गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से अनिल कुमार मेघवाल के ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली लाइन की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि लाइन की उचित ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मामले की जांच कराने, लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने और ऊंट मालिक अनिल कुमार मेघवाल को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मौके पर समाजसेवी अशोक यादव, अभिषेक यादव, मुख्तार सिंह, नरेंद्र, संदीप मेघवाल, रमेश चंद मेघवाल, रतिराम चोपड़ा बाबूजी, भीम सेठ, जगमाल सिंह उप सरपंच, दिनेश एवं हरिराम चोपड़ा मास्टर जी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
