फौलादपुर को विकास की बड़ी सौगात, विधायक ललित यादव ने किया करीब ढाई करोड़ के कार्यों का उद्घाटन

National

क्षेत्र की पहली वातानुकूलित जिम और ऑटोमैटिक लाइब्रेरी का भी शुभारंभ, सरपंच कृष्णा विद्यासागर ने गांव के बुजुर्गों का किया सम्मान

ग्राम पंचायत फौलादपुर में विकास और सम्मान का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ललित यादव ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में करीब ढाई करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की सौगात मिली।

कार्यक्रम में क्षेत्र की पहली वातानुकूलित जिम और ऑटोमैटिक लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम युवाओं के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, वहीं ऑटोमैटिक लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर और आधुनिक माहौल उपलब्ध कराएगी।

बुजुर्गों का सम्मान रहा खास आकर्षण

कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद संदीप फ़ौलादपुरिया ने किया। इस दौरान सरपंच कृष्णा विद्यासागर की ओर से ग्राम फौलादपुर के बुजुर्गों का विशेष सम्मान किया गया। बुजुर्गों को सम्मानित कर उनके अनुभव और गांव के प्रति योगदान को नमन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।

एक ओर गांव में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ, तो दूसरी ओर आधुनिक जिम और ऑटोमैटिक लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शुरू होने से युवाओं और विद्यार्थियों को नई सौगात मिली। वहीं बुजुर्गों के सम्मान ने कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *