नीमराना। नीमराना एन.एच. 48 पर स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य महोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जिसमें नीमराना क्षेत्र सहित दूर-दूर से पहुंचे सैंकड़ों श्याम प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सायं 07:15 बजे से श्री कृष्ण जन्म तक चली। इस दौरान मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मन्दिर में सजे भव्य दरबार, भगवान का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग और मनमोहक झांकियों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मन्दिर परिसर श्री कृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में आमंत्रित प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी और भजनों से समां बांध दिया। नारनौल से आए भारत खुराना, फरीदाबाद से कोमल शर्मा, अलवर से बबीता अरोड़ा और रेवाड़ी से आशीष शर्मा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। मंच संचालन लोकेश भारद्वाज ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची व डॉक्टर राजपाल यादव रहे।

इस दौरान मंगतूराम गुप्ता, रमेश जांगिड़, सतीश यादव, दिनेश कुमार, विक्की सोनी, अमित जांगिड़, घनश्याम सोनी, पंडित बाबूलाल शर्मा, दीपक गुप्ता, बिजेंद्र यादव, शिव शंकर गुप्ता, उषा गुप्ता, त्रिलोक चौहान, आशा गुप्ता, वीरसिंह, आशु, अनिल, अजय गुप्ता, ज्योति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

बरसात के बावजूद उत्साह में नहीं आई कमी, नाचते-गाते रहे भक्त
सुबह से चल रही बरसात के बावजूद भी महोत्सव की रौनक और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मौसम के बदले मिजाज के बीच बरसात में भी बड़ी संख्या में भीगते हुए श्रद्धालु डटे रहे भक्तों का यह जोश, आस्था और भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए।
