राजस्थान के चूरू में रेत का बवंडर:दिल्ली में 92kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं, 4 फ्लाइट डाइवर्ट; मानसून यूपी-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पहुंचा

National

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना देश के 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। राजस्थान के चूरू, झुंझुनू और सीकर में सोमवार दोपहर रेत का बवंडर उठा। चुरू में कुछ देर के लिए दिन में अंधेरे छा गया। कोटपूतली-बहरोड़ में बवंडर के बाद तेज बारिश हुई।

यूपी के बदायूं में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी में एक बड़ा पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। आटो में युवती की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया।

दिल्ली के कई इलाकों में भी आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान 92kmph की रफ्तार से हवा चली। खराब मौसम के कारण दिल्ली से 4 फ्लाइट्स को जयपुर डाइवर्ट करना पड़ा।

मानसून बिहार, झारखंड और ओडिशा में आगे बढ़ चुका है। हालांकि, दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास रुका है। नॉर्थ-ईस्ट में यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर पहुंच चुका है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 12 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *