मुंडावर में 31 मई को होगी मेघवाल विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक

big breking news

मुंडावर।मेघवाल विकास समिति ब्लॉक मुंडावर द्वारा समाज हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आगामी 31 मई 2026, रविवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 09:00 बजे तहसील रोड स्थित मेघवाल सामुदायिक भवन में संपन्न होगी।

समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक जिला मेघवाल विकास समिति खैरथल-तिजारा के निर्देशानुसार बुलाई गई है। बैठक में आगामी चुनाव की समीक्षा, सदस्यता अभियान तथा समाज के विकास एवं हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

समिति अध्यक्ष दुली चन्द छत्रवाल ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *