नीमराना | रेफल्स विश्वविद्यालय नीमराना के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे हर्षोल्लास और नवाचार के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) राजेंद्र सिंह सांघवान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंजीनियर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उत्कृष्टता और नवाचार की प्रेरणा का दिवस है। उन्होंने महान अभियंता सर विश्वेश्वरैया के जीवन, उनके इंजीनियरिंग कौशल और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला और युवाओं से देश व मानवता के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में दत्त आईटी सॉल्यूशंस प्रा. लि. नीमराना के सीईओ श्री सुनील दत्त ने छात्रों को उद्योगोन्मुखी शिक्षा, तकनीकी दक्षता और नवाचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. राजेंद्र सिंह ने छात्रों को नई तकनीकों को सीखने और निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा लगाई गई प्रोजेक्ट प्रदर्शनी रही, जिसमें उन्होंने अपने तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक सोच से एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में सुजल एवं भविष्य तथा रोहन सैनी एवं अंकित वर्मा की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गजेंद्र ने द्वितीय और अखिल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्रों ने भाषण, नृत्य, गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी डीन, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मंजू लता, डॉ. सुषमा रानी, डॉ. अजय कुमार, निहारिका सेंगर, मनबीर सिंह, सुनील कौशिक, पूजा, हेमंत कुमार, अर्पित भट्ट, रश्मि चौधरी, वंदना स्वामी, राजेश कुमार, राम कुमार, रवि कुमार चौधरी, गौरव शर्मा सहित सभी संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
