ततारपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने की पहचान की अपील

National

NN 18 संवाददाता मीणा मुंडावर राजस्थान
खैरथल-तिजारा/ततारपुर। ततारपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस मृतक को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल थानाधिकारी, ततारपुर के मोबाइल नंबर 9414322155 अथवा एएसआई नरेश कुमार के मोबाइल नंबर 8949120344 पर सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आमजन से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की गई है, जिससे मृतक की जल्द पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *