शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

National

1 सेशेल्स में भारतीय समुदाय से मिले PM मोदी, गणेश मंदिर में पूजा भी की; महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर भारत रवाना हुए

2 दुनिया में Made In India हथियार खरीदने की होड़, 80 देशों तक फैला करोबार; ब्रह्मोस पर सबकी नजरें

3 मल्लिकार्जुन खरगे ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, 83 की उम्र में दूसरी बार बने RS सांसद

4 दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी… सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

5 राम मंदिर चोरी- चंपत राय से पुलिस की पूछताछ, अयोध्या के वकील बोले- आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे; सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार

6 पुणे में 65 साल के रेप-मर्डर के दोषी को फांसी, 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था; फास्टट्रैक कोर्ट का 60 दिन में फैसला

7 अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की पहली पूजा हुई, उपराज्यपाल ने दर्शन किए; यात्रा 3 जुलाई से शुरू, सिक्योरिटी का ट्रायल हुआ

8 केरल में नदी से पति-पत्नी, 2 बच्चों के शव बरामद, 4 दिन पहले लापता हुए थे; पुलिस बोली- आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड की आशंका

9 दरभंगा के हायाघाट स्थित 150 वर्ष पुराने जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर में मौजूद करीब 25 श्रद्धालु सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत और संरक्षण की मांग की।

10 जयपुर हादसा: आमेर के ताला मोड़ पर निर्माणाधीन दीवार ढहने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

11 भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक बुरी खबर है. देश के प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री कम होती जा रही है. घरों की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के कारण अब लोग अपने घर का सपना पूरा करने में असक्षम हो रहे हैं. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक की एक ताजा रिपोर्ट बता रही है कि इस साल की जून तिमाही यानी अप्रैल से जून के तीन महीनों में देश के सात बड़े शहरों में हाउसिंग सेल्स 6 फीसदी घटकर 90,715 यूनिट रह गई. पिछले साल इसी अवधि में 96,285 यूनिट बिकी थीं

12 भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल मार्केट कैप रैंकिंग में 5वें स्थान पर वापसी कर ली है. भारतीय बाजार का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (एमकैप) अभी 5.05 ट्रिलियन डॉलर है. इससे पहले भारत खिसककर सातवें स्थान पर चला गया था, लेकिन अब ताइवान और साउथ कोरिया वापस नीचे खिसक गए हैं.

13 अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी, कल कतर में फिर बातचीत होगी; होर्मुज से जहाजों का निकलना जारी रहेगा

14 सेंसेक्स 372 अंक गिरकर 76728 पर बंद, निफ्टी भी 110 अंक फिसलकर 23946 पर आया, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *