जालावास | निवासी कविता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर CSIR-UGC NET में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी रैंक हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया। कविता की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

मोलावास निवासी लेखक दीपदीपिका ने बताया कि कविता की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी प्रतिभा का सामने आना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। कविता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल कर साबित किया है कि प्रतिभा किसी क्षेत्र की मोहताज नहीं होती। उनकी सफलता ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों और युवाओं को अपने सपनों के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देती है।

साथ ही ग्रामीणों ने कविता की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर कविता के पिता विक्रम, पूर्व सरपंच रतन लाल, पूर्व सरपंच नरेंद्र यादव, प्रमोद शर्मा, इंद्र बाबूजी, उम्मराम, कर्णसिंह, पवन मनेठी, महिपाल, हीरालाल पटवारी, एसपी नाई, विजय, नवल फौजी, सुजान सिंह सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे और कविता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
