गौ सेवा में जुटी युवा साथी ग्रुप और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट की टीम

big breking news

नांगल चौधरी। युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की नांगल चौधरी टीम लगातार गौ सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में टीम के सदस्यों ने गौशाला गोठड़ी पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाया और उनकी सेवा की। सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर योगेश सैनी, गोलू, कुकु शर्मा, चोटी शर्मा, लक्ष्य सैनी, वंश, भवानी, अंकित, अमित, मोहन गुज्जर एवं रविन्द्र सैनी ने गौ सेवा में सहयोग करते हुए गायों को हरा चारा खिलाया। टीम ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *