शाहपुरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात,

big breking news

जहां मिलनी थी ममता, वहां मिली आग!, 14 वर्षीय नाबालिग आग में झुलसी,

शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)-जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा कस्बे से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 14 वर्षीय लक्षिता सैनी ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया है कि उसकी चाची लता सैनी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी।

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी लक्षिता को जयपुर के SMS अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लक्षिता, जो मदर टेरेसा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है, लक्षिता ने पुलिस को बताया कि घटना 26 मई की शाम करीब 7:30 बजे हुई। लक्षिता के बयान के अनुसार, उसका चचेरा भाई देवांश सैनी उसे कमरे से बाहर बरामदे में ले गया। वहां उसकी चाची हाथ में कांच की बोतल लिए खड़ी थी।

आरोप है कि चाची ने बोतल में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ उसके ऊपर फेंका और फिर माचिस की तीली जला दी। इससे लक्षिता के कपड़े आग पकड़ गए और वह गंभीर रूप से झुलस गई। लक्षिता ने बताया कि वह चीखती हुई बाहर भागी, जबकि आरोपी चाची और उसका बेटा मौके से ऊपर चले गए। इस दौरान उसका भाई युवराज सैनी मौके पर पहुंचा और आग बुझाकर उसकी जान बचाई।

उसके बाद परिजन और पड़ोसी उसे शाहपुरा के निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने डॉक्टरों की अनुमति और चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए लक्षिता का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता बयान देने की स्थिति में थी और उसके कथनों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शाहपुरा पुलिस अब घटना के पीछे के कारणों और आरोपों की सत्यता की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *