नारनौल। संपूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी का माहौल है। हमारा देश भारत भी इस समय आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में हमें संयम, समझदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। नारनौल की प्रमुख सामाजिक संस्था युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सचिव टिंकू प्रधान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हमें अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए और देशहित में छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि जहां संभव हो टैक्सी शेयर करनी चाहिए तथा अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करना चाहिए। आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें ताकि ईंधन की बचत हो सके और आर्थिक बोझ कम हो। इसके साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य की पीढ़ियों को भी लाभ मिलेगा।
टिंकू प्रधान ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी निभाए तो हम सब मिलकर देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है।
