अलवर।जिले के रामगढ़ में शुक्रवार शाम को स्कूल मालिक को तीन युवकों ने बेसबॉल के डंडों से पीटा। एक युवक से कहासुनी के बाद मारपीट की गई थी। हमलावर मोबाइल भी लूट ले गए।जानकारी अनुसार- गोविंदगढ़ मोड स्थित साहू स्वीट्स की दुकान पर थार गाड़ी में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने स्कूल मालिक गगनदीप सिंह पर बेसबॉल बैट, हॉकी और कांच की बोतल से हमला किया था।दो महीने पहले हुई कहासुनी के बाद हमला।घायल ने बताया कि उनकी हरिओम गुर्जर से दो महीने पुरानी रंजिश है। उससे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

वह शुक्रवार शाम को अपने दोस्त की दुकान पर बैठा था। इस दौरान हरिओम गुर्जर अपने दो साथियों के साथ थार गाड़ी में आया और बेसबॉल के डंडे और हॉकी से मारपीट शुरू कर दी।कांच की बोतल भी फेंककर मारी। स्थानीय लोग उन्हें रामगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए। इसके बाद जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
