बर्डोद|कोटपूतली बहरोड बर्डोद कस्बे के अलवर बहरोड स्टेट हाइवे बेरापुर की ढाणी के पास स्थित हनुमान मन्दिर पर मन्दिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मन्दिर कमेटी व ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के से साथ मनाया गया।
महोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को सुबह विधिवत रूप से वरुण देव की विशेष पूजा अर्चना कर, श्रद्धालु महिलाओं ने भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। शनिवार सुबह मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न कर, महाआरती की गई। साथ ही परसादी का भोग लगा, भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे के साथ धार्मिक भजन व रागनी गायक कलाकरो द्वारा धार्मिक भजन व रागनियों की प्रस्तुतियां दी गई। क़स्बे क्षेत्र सहित दूर दराज से श्रद्धालुओं ने मन्दिर स्थल पर पहुंच धोक लगा मन्नत मांग पंगत में बैठ परसादी पाई। धार्मिक भजन व रागनियों को सुन पुण्य कमाया। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के लोग नवयुवक मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बाइट सोनू सैनी मन्दिर कमेटी सदस्य
विज्जवल
