वंदे गंगा: जल संरक्षण के लिए शहर में निकली जागरूकता रैली

big breking news

नीमकाथाना: पीएम श्री जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी मोड़ के विद्यार्थियों ने “जल ही जीवन है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को वंदे गंगा अभियान के तहत प्रधानाचार्य स्नेहलता के सानिध्य में विशाल जल संरक्षण रैली निकाली गई। जमुना देवी बालिका स्कूल से शुरू हुई ,जो रैली मुख्य मार्गों से होते बालिका स्कूल में आकर संपन्न हुई।

शिविर प्रभारी सुमित्रा सिंह ने बताया कि रैली में स्कूली विद्यार्थी और महिला समूहों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” की तख्तियां लेकर अनोखे अंदाज में जल बचाने का संदेश दिया।

पूरे रास्ते “वंदे गंगा, निर्मल गंगा”, “बूंद-बूंद कीमती है” के नारों से माहौल गूंज उठा। बताया गया कि टपकते नल, बहता पानी और प्रदूषित नदियां हमारे भविष्य के लिए खतरा हैं।

शिक्षक छीतरमल ने बताया कि गंगा समेत सभी नदियों और भूजल को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वर्षा जल संचयन, टांके बनाना और पेड़ लगाना ही इसका स्थायी समाधान है।
रैली के समापन पर उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर जल संरक्षण की शपथ ली।

अपील: नहाने में बाल्टी का इस्तेमाल करें, खेतों में बूंद-बूंद सिंचाई अपनाएं और नदियों में कचरा न डालें। आपका एक कदम गंगा को स्वच्छ बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *