नीमकाथाना: राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर चलाया जा रहा है। तपती धूप और 42 डिग्री तापमान में स्काउट व रेंजर रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाकर पुण्य कमा रहे हैं।

बताया कि 17 मई से शुरू हुआ यह शिविर रोज चलता है। स्काउट-गाइड की टोलियां प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर बाल्टी और कैंपर लेकर खड़ी रहती हैं। ट्रेन रुकते ही ये बच्चे दौड़कर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पानी पिलाते हैं।

रेंजर्स ने बताया, “जब यात्री पानी पीकर आशीर्वाद देते हैं तो सारी थकान दूर हो जाती है। गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है।”
शिविर में रोजाना 500 से ज्यादा यात्रियों को शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय भामाशाहों और समाजसेवियों का सहयोग लिया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने भी स्काउट-गाइड के इस सेवा कार्य की सराहना की।
यह जल सेवा शिविर 25 जून तक लगातार चलेगा। स्काउट प्रभारी ने कहा कि सेवा और सहयोग का यह संस्कार ही स्काउटिंग का असली उद्देश्य है।
