कोटपूतली।प्रतियोगिता व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी ऑरेंज एजुकेशन संस्था की ओर से आयोजित ऑरेंज ग्लोबल ओलंपियाड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 9 वीं की छात्रा वैष्णवी शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करके क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह ने बताया कि फरवरी 2026 में यह परीक्षा आयोजित हुई थी।

जिनमें छात्रा वैष्णवी शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। जिसके बाद संस्था की ओर से दिल्ली स्थित चिन्मय गार्डन में आयोजित समारोह में छात्रा को मैंमंटो, प्रमाण पत्र व 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर साइबर विषय में आयोजित हुई इस परीक्षा में देशभर के हजारो बच्चों ने हिस्सा लिया था। स्कूल मैनेजमेंट के अंकुर गुप्ता, विष्णु मित्तल, आनंद मित्तल ने कहा कि प्रतिभाये राष्ट्र का गौरव होती है। इसलिए प्रतिभाओं का सम्मान समय समय पर होना जरूरी है। प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह ने कहा कि बच्चों को उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल सके।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा वैष्णवी शर्मा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
