108 कुण्डीय श्रीराम मारुति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का 9 दिवसीय भव्य आयोजन में चली यज्ञ आहुति

big breking news

पावटा विराटनगर: आंतेला के बजरंगपुरा की पावम धरा पर झिडा वाले बालाजी धाम पर 7 मई से आयोजित 108 कुण्डीय श्रीराम मारुति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा तीसरे दिन शनिवार को सत्संग भजन का अनूठा संगम देखने को मिला यज्ञाचार्यो के सानिध्य में यज्ञ में महामंत्रों के साथ आहुतियां दी गई।

9 दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम में धर्म प्रचारक गुडडू मिश्रा आंतेला के मुखरबिंद से सुबह नित्य रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। सत्संग स्थल, श्रीराम कथा स्थल भंडरा स्थल साधु स्थल के भव्य स्थल बनाये गए हैं मन्दिर कमेटी द्वारा नियुक्त समितियों द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन में सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर ध्यान रखा जा रहा है। जिसमे क्षेत्र के लोग एक जुट होकर उत्साह के साथ पुनीत कार्य मे सेवाभागी निभा रहे हैं धाम स्थल पर बड़े झूलो मेला लगता दिख रहा है आयोजन स्थल पर रंगीन लाइटों की बडी सजावट की गई है। जिसमे क्षेत्र सहित दूर दराज से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंच यज्ञ स्थल पर धोक लगा परिक्रमा लगा पुण्य कमा रहे हैं। साथ ही भंडारे में पंगत में बैठ परसादी ग्रहण कर, श्रीराम कथा व सत्संग भजन का लाभ ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *